वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, अजीत अगरकर की लेंगे जगह
नई दिल्ली: चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए रमेश पोवार सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. सूत्रो की माने तो पार्थिव पटेल के रेस से हटने के बाद रमेश पोवार को वेस्ट जोन से चयनकर्ता बनाया जा सकता है. फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर इस पैनल की कमान संभाल रहे हैं. सीनियर सिलेक्शन पैनल के लिए आवेदन की समय-सीमा 14 अक्टूबर को खत्म हो गई. पता चला है कि 15 अक्टूबर को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इस पद के लिए चार-पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिनमें भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी शामिल थे.
