दिवाली से पहले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ एयरपोर्ट से पटना-मुंबई जाने के लिए बढ़ेंगी 40 फ्लाइट्स
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 25 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ने जा रही है. नए विंटर शेड्यूल के लागू होते ही यहां से रोजाना संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या 130 से बढ़कर 170 हो जाएगी. यानी यात्रियों को पहले के मुकाबले 40 अतिरिक्त उड़ानों का विकल्प मिलेगा. अहमदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, गोवा और पटना जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. सर्दियों में हवाई यात्रियों की सुविधा और विमानों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है.
अमौसी एयरपोर्ट पर अभी रोजाना करीब 130 उड़ानों का संचालन हो रहा है. 25 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 170 हो जाएगी. इससे लखनऊ से अलग-अलग शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.
