October 17, 2026

अरे गमछा डालिए पहले… किसान के बोलते ही सानी-भूसा करने लगे जर्मन बाबू, हाथों से उठा लिया भैंस का गोबर

0
image

German Diplomat Experiencing Village Life: भारत के गांवों में खेती-किसानी की जिंदगी कैसी होती है, इसका अनुभव करने के लिए जर्मनी के एक डिप्लोमेट  खेतों में पहुंच गए. यहां उन्होंने गायों को चारा खिलाया, हाथ से चलने वाली मशीन से चारा काटा और बिना दस्ताने पहने अपने हाथों से गोबर भी उठाया. जर्मन दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो में जर्मन दूतावास में राजनीतिक मामलों के प्रमुख और मंत्री एडवाइजर मारियस ओसवाल्ड नजर आ रहे हैं. वह भारतीय किसान प्रमोद शर्मा के साथ गांव पहुंचे, जहां उन्हें खेती और पशुओं की देखभाल से जुड़े रोजमर्रा के काम करने का मौका मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed