मां स्मिता पाटिल की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए बेटे प्रतीक, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

नई दिल्ली: दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पूरा बॉलीवुड और उनके परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनके बेटे प्रतीक बब्बर से लेकर पति राज बब्बर और एक्टर अवतार गिल तक ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की है.
स्मिता पाटिल भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनकी यादे और उनकी शानदार फिल्मे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.
बेटे प्रतीक ने शेयर की शादी की तस्वीरे
अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने अपनी मां को याद करते हुए बहुत इमोशनल पोस्ट लिखा है. प्रतीक ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरे शेयर की हैं, जिनमें वे अपनी पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं. प्रतीक ने लिखा कि मेरी गार्जियन एंजेल को इस खास दिन पर दिल से याद कर रहा हूं. उन्होंने लिखा कि हमारी दुनिया इस प्यार को देखने के लिए बहुत कमजोर थी, लेकिन हमारे प्लान कुछ और ही थे. प्रतीक ने कहा कि वे अपने जीवन के हर पल में मां का आशीर्वाद और सुरक्षा महसूस करते हैं. उन्होंने लिखा कि ऊर्जा कभी खत्म नही होती और हमारी चमक कभी फीकी नही पड़ेगी.
